भिलंगना ब्लॉक के ग्राम अखोडी में गुलदार ने बनाया 7 साल के बच्चे को निवाला।
गयारह गांव हिन्दाव के अखोडी गांव में नवीन रावत s/o श्री सोहन सिंह रावत 7 साल का एकलौता लड़का था। शनिवार रात को शादी से घर लौट रहा था। घात लगाए गुलदार ने सात वर्षीय नवीन पर हमला कर दिया। आंगन से उठाकर 50 मीटर दूर झाड़ियों में ले गया। लेकिन इस हमले की भनक किसी को नहीं लग पाई।
![]() |
Uttarakhand news |
काफी देर तक परिजनों ने लौटने का इंतजार किया। देर तक इंतजार करने के बाद जब नवीन घर नहीं लोटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। देर रात तक ढूंढने के बाद नवीन का अधकाया क्षतविक्षत शव झाड़ियों में मिला। गाँव के पूर्व प्रधान सरोप सिंह रावत ने इस हमले की सुचना वन विभाग दी।
थाना अध्यक्ष,उपजिलाधिकारी, तहसीलदार,एवम वनविभाग की टीम पहुची घटना स्थल पर ग्रामीणों ने जल्द ही शूटर की मांग की। गुलदार को नरभक्षी घोषित व मरने की भी मांग की हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बेटा का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
Post a Comment
Please do not enter spam link in the comment box.