हिडोला खाल में बिदारक घटना घटित हुयी हादसे में तीन मासूम बच्चे जिन्दा दफन हो गये


उत्तराखंड :- टिहरी गढ़वाल  नरेंद्रनगर के हिडोलाखाल कुंजापुरी के पास खेडागाड़ ग्राम में सुबह - सुबह लगभग ४ बजे एक दुःखद घटना घटित हुयी है। पुस्ता ढहने { ऋषिकेश - गंगोत्री हाईवे  } से धर्म सिहँ नेगी का मकान पूरी तरह दब गया। हादसे में  तीन मासूम बच्चे जिन्दा दफन हो गये। धर्म सिंह नेगी अपने आप सुरक्षित बच गए है हालाँकि हल्की चोट आई है  लेकिन उनकी पुत्री विनीता  उम्र 25 साल व बेटा अंकित 18 साल और उनके साडू भाई { कमल सिंह } की लडकी नीलम  23 साल तीनों बच्चे मलवे में दफन हो गए। 



ये भी पढ़ें : पौड़ी ही नहीं बल्कि उत्तराखंड में भी शोक की लहर फैल गई है। 


स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन और एस,डी,आर,एफ  की टीम  घटनास्थल पर पहुंच गई मिलकर रेस्क्यू किया जा रहा। शव को निकाला जा रहा है। 




Previous Post Next Post

Text Widget